A2Z सभी खबर सभी जिले की

घरेलू सिलेंडर का दुरूपयोग करते पाए जाने पर दो होटलों पर खाद्य विभाग की कार्यवाही

डिण्डौरी  29   मार्च, 2026

डिण्डौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया  के निर्देशानुसार आज दिनांक 29/3/26 को शमीम ख़ान सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा नितिन जयसवाल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ( खाद्य विभाग डिंडोरी )द्वारा नीलकंठ होटल मण्डला बस स्टैंड डिंडोरी से 2 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडर तथा मनीषा होटल मण्डला बस स्टैंड डिंडोरी से 1 घरेलू उपयोग का LPG सिलेंडर इस प्रकार ज़िले के दो प्रतिष्ठानों से कुल 3 घरेलू उपयोग के LPG सिलेंडरों के व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किए जाने पर मौके से उक्त सिलेंडरों को जप्त कर डिंडोरी इनडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में देकर द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन पर प्रकरण तैयार किया गया

Show More
Back to top button