A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तराखंडहरिद्वार

अधिकारियों के मौन रहने से नियमों की धज्जी उड़ा रहे पर्यटक, आए दिन हादसों को न्योता

 

रिपोर्टर दीपक शर्मा बामनवास

मसूरी/देहरादून

Related Articles

मामला है देहरादून मसूरी रोड स्थित आर्मी ईको टास्क फोर्स कैंपस के पास का है जहां आज सुबह करीब 6 बजे एक टैक्सी कार घुमाव पर बीएसएनएल के खंभे से जा टकराई जिससे कार का अगला हिस्सा एक तरफ़ से क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया गया कि यह कार कुछ युवक मसूरी घूमने के लिए किराए पर लेकर आए थे और मसूरी से वापस देहरादून लौट रहे थे और तेज़ी से ग़लत दिशा में जाकर सामने खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद युवक गाड़ी को जिसकी पार्किंग लाइट चालू थी छोड़कर चले गए।

प्रत्यक्ष लोगों के अनुसार अगर ये कार खंभे से करीब पांच, दस मीटर पहले गांव के रास्ते में घुस जाती तो गाड़ी सीधी नीचे खाई में गिर जाती और एक बड़े हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि ये कोई नई बात नहीं आए दिन ये गंभीर हादसे होते रहते है। विभाग ने जगह जगह गति के सांकेतिक बोर्ड लगा रखे है जिसमें कार की 40, बड़े ट्रक वाहन की 30 और दुपहिए वाहन की गतिसीमा 30 अंकित कर रखा है लेकिन शराब पीकर गाड़ी चलाने एवं अधिकारीयों की अनदेखी के कारण छोटे बड़े वाहनों की बहुत ज्यादा होती हैं जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!