A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकृषिटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत गठित जिला स्तरीय मूल्यांकन एवं क्रियान्वयन समिति तथा जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति की बैठक सम्पन्न

 

सुरेन्द्र दुबे जिला 9630286236 रिपोर्टर  धार 13 जून 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत गठित जिला स्तरीय मूल्यांकन एवं क्रियान्व यन समिति तथा जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार द्वारा वर्ष 2024-25 में जिले की प्रमुख विमित फसलों के रकबे एवं योजना अंतर्गत खरीफ, रबी तथा व्यावसायिक फसलों की प्रीमियम राशि के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही विमित कृषकों द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि संबंधित बैंक के माध्यम से समय अवधि में बीमा कंपनी को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्री ज्ञान सिंह मोहनिया उपसंचालक कृषि द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर फसल बीमा से संबंधित लेवल 4 की अधिक अवधि से लंबित शिकायतो के संबंध में बताया गया जिसमें अध्यक्ष द्वारा बैंक द्वारा फसल बीमा पोर्टल पर एंट्री नहीं करने, गलत हल्के में एंट्री करने तथा बीमित कृषक की मृत्यु के उपरांत नॉमिनी कृषक के खाते में राशि प्राप्त नहीं होने संबंधित शिकायतो का निराकरण 15 दिवस के अंदर करने के निर्देश दिए।

Related Articles

बैठक में श्री कैलाश मगर परियोजना संचालक आत्मा, ड्रा.श्री एस. एस.चौहान वरिष्ठ एवं प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र धार, श्री मोहन मुजाल्दा उपसंचालक उद्यानिकी श्री मुकेश मालवीय अधीक्षक भू अभिलेख, श्री संजय सोनी जिला लीड बैंक अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं उपायुक्त सहकारिता के अधिकारी, फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी अर्गो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रीमती संगीता तोमर सहायक संचालक कृषि द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!