
रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। मातृभूमि के प्रति समर्पण और एकता के प्रतीक राष्ट्र गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दौसा के तत्वावधान में जिला प्रशासन, दौसा द्वारा दिनांक 08 नवंबर 2025 शनिवार को प्रातः 8:00 बजे रन फॉर वंदे मातरम् दौड़ जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होकर पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर पहुंचेगी।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि 8 नवम्बर 2025 शनिवार शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक “संस्कृतिक संध्या”देश भक्ति का आयोजन पं. नवल किशोर शर्मा,
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दौसा में किया जाएगा।।
जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्तागण, पदाधिकारी एवं पार्टी से जुड़े सभी गण मान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
