
जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण) में जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का शुभारंभ, परसोडी में जल स्त्रोतों की सफाई कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्राम परसोडी के प्राथमिक शाला परिसर में जल स्त्रोत सोख पीट परिसर की साफ-सफाई की गई।

जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जल स्त्रोत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने के उपाय भी बताए गए।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर, प्रस्फुटन समिति की अध्यक्षा अनुसुइया ऊईके तथा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
