A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

डॉ. अरविंद शुक्ला बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव

सिद्धार्थनगर। इंडियन यूथ कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज व राष्ट्रीय सचिव एजाज चौधरी ने इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया है। राष्ट्रीय सचिव ऐजाज चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. अरविंद की अगुवाई में यूथ कांग्रेस ने पहले भी बहुत ही अच्छा काम किया है और आगे भी नित नई ऊंचाई छुएगा। आशुतोष मिश्र को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराई और आलोक मल्ल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!