A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ऑनलाइन हाजरी के विरोध में उतरा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

सुमेरपुर हमीरपुर। ऑनलाइन उपस्थिति एवं सचिवो से कराएं जा रहे गैरविभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति चार दिन तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के उपरांत जनपद के सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से लेफ्ट हो जाएंगे।

ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप ओमरे एवं महामंत्री दिलीप कुमार ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति (एफआरएस) एवं गैर विभागीय कार्य लिए जाने के विरोध में एक से चार दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। पांच दिसंबर को धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपने के उपरांत सभी सरकारी ग्रुपों से अलग हो जाएंगे। 10 दिसंबर से सभी सचिव अपने निजी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने विकास खंडों में डोंगल जमा कर देंगे। इस मौके पर अमित तिवारी, उमेश कुमार, आदित्य कुमार, शिवशंकर पाल, सुरेंद्र पटेल, सोनाली सचान, संजय सिंह, आशीष कुमार, मनीष कौशिक, महेंद्र प्रताप, मनोज गुप्ता आदि सचिव मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!