
प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित, ग्राम एवं नगर विकास समितियों ने लिया प्रशिक्षण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार और विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे के मार्गदर्शन में युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने ग्राम पंचायत मेहराखापा में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों को आदर्श ग्राम, संस्कार केंद्र, पौधारोपण, जलसंचय, नारीशक्ति जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। शासन की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। समिति के दस्तावेजीकरण और रिपोर्टिंग प्रक्रिया सिखाई गई। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
