
सिविल अस्पताल #पांढुर्णा में आयोजित हुआ दिव्यांग शिविर, 48 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – आज सिविल अस्पताल पांढुर्णा में दिव्यांग शिविर का आयोजन कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं डॉ. दीपेन्द्र सलामे मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी पांढुर्णा के मार्गदर्शन में किया गया।
दिव्यांग शिविर में कुल 48 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जांच करने के बाद 31 हितग्राहियों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। शिविर में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को यूडीआईडी कार्ड जारी किए जाने के पश्चात सिकल सेल पॉजिटिव पाए जाने पर प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन भी जारी की जा रही है।

दिव्यांग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल से आने वाले हितग्राहियों को लाभान्वित कर उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना तथा शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है।
शिविर में डॉ. विनित कुमार श्रीवास्तव (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. निलेश धाड़से (अस्थिरोग विशेषज्ञ), डॉ. अल्का जैन (नेत्ररोग विशेषज्ञ), डॉ. शुभांगी वाडबुधे (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. हर्ष साहू (सर्जरी), डॉ. तुषार तलहन (मानसिक रोग विशेषज्ञ), डॉ. रूपेश बोकडे (शिशुरोग विशेषज्ञ) सहित श्री तुलसीदास गढे (नेत्र सहायक), श्री अतीश नांदूरकर, श्रीमती नम्रता सूर्यवंशी एवं श्री अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।
