A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रेकिंग बस्ती- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बस्ती-  जिले के कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम पंचायत खजुरिया स्थित पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व गांव थनवारपुर, ग्राम पंचायत खजुरिया निवासी नौशाद अली (25) किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नौशाद अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार सलमान (लगभग 38) निवासी खजुरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सलमान को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बस्ती भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
नगर थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक नौशाद अली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!