A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेस विज्ञप्ति मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन द्वारा जमशेदपुर में रात्रिकालीन सेवा अभियान, कंबल एवं शॉल वितरण सफलतापूर्वक संपन्न

जमशेदपुर | 15 जनवरी 2026

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन के तत्वावधान में दिनांक 15 जनवरी 2026 को जमशेदपुर शहर में एक विशेष रात्रिकालीन सेवा अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह सेवा अभियान रात्रि 10:00 बजे गोविंदपुर से प्रारंभ होकर टेल्को, नीलडीह, जेम्को, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, रेलवे स्टेशन होते हुए साकची तक संचालित किया गया, जो सुबह 4:00 बजे तक निरंतर चला।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निवास कर रहे जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचाना था। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए अभियान के दौरान कंबल एवं शॉल का वितरण किया गया, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को राहत मिली।

इस रात्रिकालीन सेवा अभियान का नेतृत्व संगठन के मुख्य समाज कल्याण श्री दीपक राणा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय संगठन के प्रांतीय सचिव (प्रशासनिक संरक्षण), झारखंड राज्य श्री आनंद किशोर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

अभियान के दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित पुलिस बल एवं विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रही पेट्रोलिंग पुलिस का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहायता मिली।

इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्य श्री संतोष दुबे, श्री अजीत दुबे, श्री गणेश चंद्र, श्री गणेश पासवान, श्री मोहम्मद वसीम खान, श्री राजेंद्र भुइयां, श्री उमेश शुक्ला एवं श्री बिजय प्रसाद सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर श्री आनंद किशोर ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही इस प्रकार के मानवीय सेवा अभियानों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान मानवाधिकारों की रक्षा, संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक सराहनीय पहल है। भविष्य में भी संगठन द्वारा इस प्रकार के रात्रिकालीन एवं जनकल्याणकारी सेवा अभियानों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

जारीकर्ता :

आनंद किशोर

प्रांतीय सचिव (प्रशासनिक संरक्षण), झारखंड राज्य

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संगठन

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Check Also
Close
Back to top button