A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी आमजन की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, शेष पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव गंभीरता से सुने।

इस दौरान नागरिकों द्वारा चापानल अधिष्ठापन, भूमि अतिक्रमण, झारखंड आंदोलनकारी प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत, गुमशुदा नाबालिग की खोजबीन, भूमि विवाद, गन लाइसेंस ट्रांसफर, सड़क एवं नाली निर्माण, झारखंड मुख्यमंत्री मइंयां सम्मान योजना का लाभ, विधवा पेंशन सहित जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे गए।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुनते हुए कई मामलों का तत्काल (ऑन द स्पॉट) समाधान किया, वहीं शेष आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

Related Articles

उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही बताया कि विभागीय समीक्षा बैठकों के दौरान जन शिकायत से संबंधित आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान तेजी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जा सके।

अनंद किशोर

ब्यूरो चीफ

अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

Show More
Back to top button