
लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही अंजड़ थाने पर


अंजड़/बड़वानी
रवि शिमले रिपोर्टर
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई द्वारा रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज
श्री जयराज चौधरी पिता भगवान जी चौधरी, संचालक डायमंड ज्वेलर्स, MG रोड सराफा बाजार,अंजड़, जिला बड़वानी आरोपीगण–
1.श्री महावीर सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक थाना अंजड़ जिला बड़वानी 2.श्री पवन प्रजापति, आरक्षक पुलिस थाना अंजड़ जिला बड़वानी रिश्वत राशि 15,000/- विवरण आवेदक अंजड़ में ज्वेलरी की दुकान का संचालन और सौर ऊर्जा की सामग्री सप्लाई का काम करता है। लगभग 1 वर्ष पूर्व श्री भारत बर्फा नामक व्यक्ति की आत्महत्या के केस में आवेदक जयराज चौधरी को उप निरीक्षक महावीर चंदेल ने थाने बुलाकर पूछताछ की थी। दिनांक 24/1/26 को आरोपी उपनिरीक्षक चंदेल और आरोपी आरक्षक पवन प्रजापति अंजड़ न्यायालय के पास आवेदक से मिले और उपनिरीक्षक ने आवेदक से कहा कि इस केस में आपको परेशान नहीं किया है। अब कैस खत्म कर देंगे। आरक्षक पवन प्रजापति आपकी दुकान पर आयेगा तो उसको 50,000/- रुपए खर्चा पानी हमारे लिए देना,नहीं तो केस में उल्टा फंसा देंगे। आपके और भी केस थाने में हैं। आवेदक द्वारा इसकी लिखित शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को समक्ष में की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई और आवेदक द्वारा आरोपी आरक्षक पवन प्रजापति से संपर्क किया तो आरक्षक प्रजापति ने आवेदक से 15000/- रुपए उसी समय ले लिए और बाकी 15000/- रुपए और बाद में देने की बात हुई। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण सशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं बी एन एस 2023 की धारा 61(2) के अतर्गत लोकायुक्त विपुस्था में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना जारी है। ट्रैपदल उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर सुनील तालान, आरक्षकगण विजय कुमार, आशीष नायडू, रामेश्वर निंगवाल, कमलेश परिहार, आदित्य भदौरिया।
