A2Z सभी खबर सभी जिले की

अलीगढ़ आईएस माड्यूल केस में फारुकी को तलाश रही थी एटीएस

जिला संवाददाता

अलीगढ़ आईएस माड्यूल केस में फारुकी को तलाश रही थी एटीएस

 

गुवाहाटी में असम पुलिस की गिरफ्त में आतंकी संगठन आईएस के इंडिया चीफ हारिश फारुकी की तलाश यूपी एटीएस भी कर रही थी । अलीगढ़ में कुछ माह पूर्व एटीएस ने आईएस पुणे माड्यूल का खुलासा किया था , जिसमें फारुकी की तलाश की जा रही थी । इस माड्यूल उसे अमीर का दर्जा हासिल था । एटीएस की जांच में पता चला था कि फारुकी ने ही व्हाट्सएप ग्रुप स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( सामू ) बनाया गया था , जिस यूनिवर्सिटीज के तमाम छात्रों को जोड़कर जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया जा रहा था । फारुकी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पुणे में बम धमाकों की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शाहनवाज और रिजवान के संपर्क में था । इसके अलावा अलीगढ़ में कोचिंग चलाने वाले प्रो . वजीहुउद्दीन को भी वह लगातार निर्देश दे रहा है । फारुकी ने जिहादी विचारधारा से प्रभावित युवाओं की उत्तराखंड के जंगलो मे ट्रेनिंग का इंतजाम भी किया था

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!