
अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी सतेन्द्र कुमार राठौर

फरधान रेपकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखीमपुर, फरधान थाना क्षेत्र के लीलाकुआं इलाके में कोचिंग जा रही छात्रा से रेप करने के मुख्य आरोपी तालिब उर्फ आजम खान को पुलिस ने सोमवार की सुबह सुल्तानपुर जिले में घेरा। पुलिस को देखकर तालिब ने गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली लगने से तालिब घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तालिब पर एक लाख रुपए का इनाम था। उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। वह पहले पहले भी जेल गया था। बता दे कि लीलाकुआं इलाके में दो छात्राएं अल सुबह कोचिंग जा रही थी। लखीमपुर बेहजम हाईवे से खींचकर गन्ने के खेत में तालिब ने अपने साथी के साथ उसके साथ रेप किया था। उसके साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।