A2Z सभी खबर सभी जिले की

छांटा में “संकल्प से समाधान अभियान” का आयोजन, 1545 आवेदनों का हुआ निराकरण

डिंडौरी : 09 मार्च, 2026
जिले के विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छांटा में सोमवार, 09 मार्च 2026 को क्लस्टर स्तरीय “संकल्प से समाधान अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।
जानकारी के अनुसार छांटा क्लस्टर अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों से कुल 1545 आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए, जिनका निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष श्रीमती पावंती कुशराम, सरपंच श्रीमती गायत्री देवी, श्रीमती मंती बाई सहित खंड एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!