A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम धनोरा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम धनोरा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम धनोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles


इस अवसर पर आयोजित योगाभ्यास सत्र में महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम तथा सरल व्यायाम का अभ्यास कराया। साथ ही उन्हें बताया गया कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ और स्फूर्तिवान रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकती हैं और परिवार व समाज में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त बना सकती हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!