A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंग्रामपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

सिंग्रामपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

आज शाम करीब 6:00 बजे सिंग्रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम गोबरा कला क्षेत्र में परना ग्राम निवासी 26 वर्षीय युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी जबलपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जबलपुर रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है

Related Articles
Show More
Back to top button