A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान

शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन, शासन की योजनाओं की दी जानकारी

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कोपरावाड़ी कला में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ग्राम चौपाल में ग्राम की सरपंच श्रीमती इद्रेनी वडोदे, श्री अनिल बोबड़े, श्री गोपाल कोठे, श्री नंदकिशोर बनैत, श्री धनपाल पाटणकर, श्री राजू सतपुते सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे द्वारा ग्राम के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी ग्रामीण नागरिकों को प्रदान की गई। वहीं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबड़े ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता भी देखने को मिली, जिसमें परामर्शदाता श्री सुभाष ठाकरे, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र अमित सातपुते, भुवन गजभिये, राहुल नागपुरे, रागिनी वासनिक, प्यारी वासनिक, रहेश जैन सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में नवंकुर संस्था के सचिव श्री गोपाल कोठे द्वारा सभी अतिथियों, सहभागियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने एवं जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया।को

Related Articles
Show More
Back to top button