
केबल टीवी ऑपरेटर के ‘ बेटे की गोली मारकर हत्या
अलीगढ़
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के लोधी विहार इलाके में मंगलवार शाम पिछले कई माह से चली आ रही रंगबाजी में केबल टीवी ऑपरेटर के बेटे बिट्टू ( 25 ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई । फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई । इस दौरान लोगों ने तीन हमलावरों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया । बिट्टू लोधी विहार में रहने वाले केबल टीवी ऑपरेटर भूरा पंडित के पुत्र
थे ।
