A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत सेमरी में गांधी जयंती पर आयोजित ग्राम सभा में पहुंची एसडीएम

ग्राम पंचायत सेमरी में गांधी जयंती पर आयोजित ग्राम सभा में पहुंची एसडीएम

जनपद पंचायत पिछोर की तमाम ग्राम पंचायतो में 02 अक्टूबर गांधी जयंती पर ग्राम सभाओ का आयोजन किया गया इसी क्रम में पिछोर अनुविभाग से लगी ग्राम पंचायत सेमरी में भी ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें अचानक पिछोर एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य पहुंच गई और ग्राम सभा की तमाम गतिविधियों को देखा ग्राम पंचायत सेमरी की ग्राम सभा में एक तरफ सरपंच श्रीमती ममता अहिरवार की उपस्थिति में सचिव अजब सिंह लोधी द्वारा ग्रामीणों द्वारा बताए गए अनेक विकास एवं निर्माण कार्य तथा समस्याओं के निवारण के ठहराव प्रस्ताव डाले गए वहीं कुछ जटिल समस्याएं भी मौजूद एसडीएम के समक्ष आई जिनमें पूर्व सरपंच बृजेन्द्र योगी एवं तत्कालिक सचिव अशोक शर्मा द्वारा कई निर्माण और विकास कार्यों की संपूर्ण राशि आहरण कर ली गई और कार्य आधे अधूरे पड़े हैं जिनमें प्रमुखतौर पर एक बलखंडी माता के पास लगभग 7लाख 20 हजार रू राशि का सांस्कृतिक मंच अपूर्ण है जिसका घटिया और अपूर्ण कार्य भी जर्जर होने लगा है वही एक आगनवाडी भवन है जो अपूर्ण है और यह आधा अधूरा भवन असामाजिक तत्वों शराबी जुआरियो का अड्डा बना हुआ है राशि इसकी भी आहरित की जा चुकी है यह भवन अपूर्ण होने के कारण वर्तमान में आंगनबाड़ी किसी सामुदायिक भवन में संचालित हो रही है जो जर्जर है और घटना को आमंत्रण दे रही है इसके अलावा डहार (रतनपुर) में लगभग 6 लाख रू की राशि का सीसी सडक निर्माण कार्य अपूर्ण है अब उक्त स्थल पर नवीन सी सी भी स्वीकृत नहीं हो रही है इसी क्रम में एक शिकायती प्रस्ताव आया जिसमें एक व्यक्ति के घोड़े के व्यवसाय को हटाकर उस स्थान की साफ-सफाई करने की बात कही गई इस सबके अलावा ग्राम सभा में भांवतर योजना का प्रचार-प्रसार किया गया सचिव अजब सिंह द्वारा बताए गया कि भावंतर योजनान्तर्गत (सोयावीन फसल विक्रय हेतु) 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक समस्त कृषकों को पंजीयन कराना है पंजीकृत कृषक 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक अपनी फसल स्थानीय मण्डी में बेच सकेंगे सभा में शासन की आदि कर्मयोगी अभियान की जानकारी एसडीएम द्वारा दी गई

ग्राम सभा ने में सरपंच ने ग्रामीणों सहित मुद्दा उठाया की सेमरी पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर आदि सामग्री है लेकिन रोजगार सहायक द्वारा घर पर इस्तेमाल की जा रही है इस संबंधमें जनपद पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई सहायक सचिव को हटाने गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के भी मुद्दे ग्राम सभा में उठाए गए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!