



कटनी — अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा प्रकोष्ठ, जिला कटनी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनूप बालाजी एवं जिला अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा संगठन के आगामी कार्यों और योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

