A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्य शिविर में नागपुर (महाराष्ट्र) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं

डिंडोरी  22 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक, डिंडोरी श्रीमती वाहनी सिंह जी के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिंडोरी डॉ. अमित वर्मा जी के निर्देशन में दिनांक 22 मार्च 2026, दिन रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम डिंडोरी में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में प्रभारी रक्षित निरीक्षक डिंडोरी सूबेदार कुंवर सिंह ओलाड़ी के नेतृत्व में एएसआई संतोष प्रधान, प्रधान आरक्षक रघुराई प्रजापति, आरक्षक केशव प्रसाद कोकड़िया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
स्वास्थ्य शिविर में नागपुर (महाराष्ट्र) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गई, जिसमें प्रमुख रूप से—
•डॉ. शशिकांत रघुवंशी (MBBS, MS, FMIS) – प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, बांझपन विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन
•डॉ. विकास टिके (MBBS) – चिकित्सा परामर्श
•डॉ. विकाश तेकाम (MBBS) – सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ
•डॉ. दीपक – मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श
तथा सहायतार्थ लेब टेक्नीशियन श्री नंदकुमार ठाकुर द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
उक्त शिविर में लगभग 400+ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया, जिनके विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिल समस्याओं का परीक्षण एवं परामर्श के माध्यम से समाधान किया गया।
यह स्वास्थ्य शिविर पूर्णतः सफल रहा तथा उपस्थित सभी लाभार्थियों द्वारा इसकी सराहना की गई। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं कर्मचारी हितैषी कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!