A2Z सभी खबर सभी जिले की

रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी अतुल यादव ट्रैप

इन्तकाल खोलने और रहन का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन हटाने के लिए 15,000 रुपये की ली थी रिश्वत

बानसूर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी का नाम अतुल कुमार यादव है, जो पटवार हल्का खोहरी तहसील बानसूर जिला कोटपूतली बहरोड में तैनात था।

पटवारी ने परिवादी से उसकी जमीन के इन्तकाल खोलने और रहन का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन हटाने के लिए 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद सत्यापन किया और पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी अलवर को एक शिकायत मिली थी कि परिवादी ने अपने नाम और अपनी भाभी के नाम से ग्राम खोहरी तहसील बानूसर में साढ़े पांच बीघा जमीन खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री भी तहसीलदार बानसूर के कार्यालय में करवाई थी। लेकिन पटवारी अतुल कुमार यादव ने इन्तकाल खोलने और रहन का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन हटाने के लिए 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद सत्यापन किया और पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए ट्रेप कार्यवाही की। एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस ने बताया कि आरोपी पटवारी को परिवादी से 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!