

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय में चंचल पाटीदार की अध्यक्षता में किया गया। सहकारिता प्रकोष्ठ सहसंयोजक प्रशिक्षण महाअभियान टोली सदस्य अनंत पंवार, प्रशिक्षण अभियान संभाग प्रभारी दिलीप पाटोदिया, जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, प्रशिक्षण अभियान जिला प्रभारी विनोद शर्मा, शिवराम कन्नौज के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ सहसंयोजक अनंत पंवार ने भाजपा की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाकर उन्हें प्रशिक्षित करती है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओ को गढ़ने का कार्य किया जाता है। एक अनुशाषित कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण वर्ग जरूरी है। संभागीय प्रभारी दिलीप पटोंदिया ने संगठन के मण्डल वर्ग पर विस्तृत चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि इस प्रशिक्षण अभियान को मण्डल एवं बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक मण्डल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।
दूसरे सत्र में विशेष अतिथि जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने पंच परिवर्तन पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि पंच परिवर्तन एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य समाज में व्यापक परिवर्तन लाना है। अभियान जिला संयोजक विनोद शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कार्यशाला में संगठन के पदाधिकारी का मार्गदर्शन किया। जिला मंत्री उत्तरा विश्वास व जिला सहकोषाध्यक्ष पिंकी वास्केल ने सम्पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया। वर्ग गीत आशुतोष सोनी तथा समापन पर राष्ट्रगान जनगणमन गान की प्रस्तुति उत्तरा विश्वास द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण सह प्रभारी ओम प्रकाश पाटीदार ने किया। आभार जिला महामंत्री महेंद्र मेरती ने माना। इस दौरान जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा व मण्डल प्रभारी, मण्डल महामंत्री, अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।