A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया महेंद्रगढ़ क्षेत्र का दौरा

पत्रकार मंजीत डाबला हरियाणा

हरियाणा – महेंद्रगढ़ हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए महेन्द्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया।
भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनावों को लेकर जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह जी के लिए चुनाव प्रचार की शुरुवात गांव पालड़ी पनिहारा में शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर की।
क्षेत्र के युवाओं ने गाँव में पहुँचने पर किए गए जोरदार स्वागत किया।
जनसभा की अध्यक्षता डॉ मनीष शर्मा ने की। लोकसभा क्षेत्र के गांव पालड़ी पनिहारा , खुडाना, दुलोठ अहीर, नांगल सिरोही , भोजावास , करीरा, सेहलंग सभी गांवों में जनसभा को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा की पार्टी सभी 10 सीटो पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने सभी सीनियर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई है हमारी भी भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में जजपा लोकसभा प्रत्याक्षी राव बहादुर सिंह जी के समर्थन में यहां आने का मोका मिला। हमे पूर्ण विश्वास है की यहा की जनता हमारा साथ देगी।
इस अवसर पर जजपा प्रत्याक्षी राव बहादुर सिंह,जिला प्रधान डॉ मनीष शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी तंवर,रविंद्र गागड़वास, कुलदीप कालवाड़ी , राव रमेश पालड़ी,लख्खीराम सोनी,सुनील तंवर बसई,दिनेश ठेकेदार पूर्व सरपंच ओमपाल सिंह पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह छत्र सिंह फौजी बसई,योगी आदलपुर, अमित आकोदा,राजकुमार शर्मा एवम अनेक नेतागण गणमान्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!