
बानसूर में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की लापरवाही के चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। तहसील मुख्यालय पर आयोजित बाबा गिरधारी दास के मेले में आए भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार,शर्मा मेडिकल हॉल के सामने सहित अन्य कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं ।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बानसूर नगर अध्यक्ष राहुल आर्य ने अधिकारियों को कचरे के ढेरों की जानकारी देते हुए तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनमाने व्यवहार कर रहे हैं और विगत वर्षों के नगर पालिका निर्णय की पालना नहीं कर रहे हैं। नगर पालिका में लगे कार्मिकों को भी लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। राहुल आर्य ने भाजपा राज में अफसरशाही हावी होने से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होने का आरोप लगाया।