
डिंडोरी।दिनांक 30/03/26. दिन सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय समिति के व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत सह व्यवस्थापक श्रीमती नरबदिया मरकाम, अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना जैन समिति सदस्य राजेन्द्र परमार संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी प्रधानाचार्य, समस्त आचार्य, दीदी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि परिश्रम से ही सफलता मिलती है और दृढ़ संकल्प लेकर ही अनुशासन में रहकर एक अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। कक्षा अरूण से लेकर एकादश तक सभी स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया जी ने कहा कि असफल होने पर निराश न हों, पूर्ण मनोयोग से अध्ययन अध्यापन करें। सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। उन्होंने सभी भैया बहिनों को बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया।संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी जी ने कहा माह अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र प्रारम्भ होने जा रहा है जिसका समय प्रातः 10.30 से 04 बजे तक रहेगा। नवीन गणवेश के साथ बोर्ड कक्षाओं के अतिरिक्त कक्षा अरूण से पंचम तक एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू होंगी । विद्यालय आने का आग्रह करते हुए पालक बंधुओं को सूचित किया गया। समिति सदस्यों द्वारा सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहिनों को अंकसूची के साथ पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन हेतु प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च विभाग के परीक्षा प्रभारियों का सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य श्रीमती संतोषी सोनी द्वारा किया गया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।