A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

 *अस्पताल से हथकड़ी तोड़ भागा 25 हज़ार इनामी बदमाश- 17 घंटे बाद दोबारा हुई मुठभेड़ में ढेर–* 31

25 हज़ार इनामी मनोज नामक बदमाश से शेरगढ़ पुलिस/एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। जिसमें

*मथुरा अपडेट–*

 

*अस्पताल से हथकड़ी तोड़ भागा 25 हज़ार इनामी बदमाश- 17 घंटे बाद दोबारा हुई मुठभेड़ में ढेर–* 31 मई शुक्रवार को सुबह 3 बजे लूट और रेप में आरोपी 25 हज़ार इनामी मनोज नामक बदमाश से शेरगढ़ पुलिस/एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। जिसमें मनोज बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। जिसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस और अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर हाथ में बंधी हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया। उसे पर पहले 25 हज़ार का इनाम था। पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद राशि बढ़ाकर 50 हज़ार कर दी गई। आरोपी मनोज मथुरा छोड़ने की फिराक में था। शनिवार तड़के पुलिस को उसकी लोकेशन शेरगढ़ क्षेत्र में मिली। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। उसी दौरान मनोज बदमाश सुबह 4 सेही रोड पर वह बाइक से आ रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। वह सेही रोड पर लौहलारी माता मंदिर तिहारी से करीब 200 मीटर अगरयाला की तरफ बंबा की पटरी की तरफ भाग पुलिस और एसओजी टीम की जवाबी फायरिंग में उसके सीने में गोली लगी जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस टीम को उसके कब्जे से 32 बोर की देसी पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस,सात कारतूस का खोखा और एक बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद की गई।

 

Related Articles

मुठभेड़ में देर हुआ मनोज अकेली महिला को देखकर लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लेता था। फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर रेप करता और लूट को अंजाम देता था। 2015 में उसने अपने गांव की एक महिला के साथ भी खेत में तमंचे के बल पर रेप किया था। उसे घटना का मुकदमा महिला के पति ने थाना शेरगढ़ में लिखवाया था मनोज ने 1 साल पहले 2023 में वृंदावन क्षेत्र में एक महिला से पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके गलत चाल चलन की वजह से परिजनों ने उसकी जमानत नहीं कराई थी। वह जमानती खोजने का बहाना बनाकर एक माह की पैरोल पर 15 मई को जेल से बाहर आया। फिर उसने 25 मई को महावन क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठकर सुनसान ले जाकर उनके कानों से कुंडल पायल व नाक की नथ लूट ली थी। फिर रेप किया और धमकी देकर भाग गया।

Show More
Back to top button