
रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कोचिंग पढाने जाती शिक्षिका के साथ अश्लीलता करने वाले शोहदे के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षिका ने बताया कि वह बच्चों को कोचिंग पढाने के लिए जाती है तभी गांव का भूरा पुत्र रामविशाल शिवहरे अक्सर उसके साथ अश्लीलता, अश्लील इशारे करता है और रास्ते में कहता है कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


