

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। बीते नौ दिन पहले कुत्ते के दौडाने से हुई बाईक सवार किशोर की मौत के सदमे से लोग अभी उबरे नहीं थे कि, बीती रात एक नेत्रहीन युवक को कुत्तों ने खदेड लिया जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके गंभीर चोंटें आईं हैं।
कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस निवासी नेत्रहीन युवक पिंटू ने बताया कि बीती देरशाम वह मोहल्ले की दूकान पर सामान लेने गया था तभी कुत्तों ने उसे खदेड लिया नेत्रहीन होने के कारण वह भाग नहीं सका और दीवार में भिड गया जिससे उसके सर में गंभीर चोँटैं आईं हैं और पांच टांके लगे हैं। पीडित ने बताया कि उसने नगरपालिका अध्यक्ष, नगरपालिका और सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों पर फोन कर शिकायत की जिसपर नगरपालिका के कर्मचारियों ने कुछ कुत्तों को इधर उधर कर दिया और उससे ओटीपी मांग रहे थे लेकिन कुत्ते फिर से वापस आ गए और स्कूल टाईम पर बच्चों को खदेडते हैं जिससे कभी बडा हादसा हो सकता है। बताते चलें कि बीते सप्ताह भी कुत्तों के खदेडने से बाइक सवार किशोर की गिरकर मौत हो गई थी लेकिन नगरपालिका ने कोई कार्यवाही नहीं की।