मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :NH-34 पर भीषण सड़क हादसा, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

हमीरपुर :NH-34 पर भीषण सड़क हादसा, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे-34 पर बीएसएनएल टॉवर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा निवासी जगदीश (37) पुत्र बलबीर अपने भतीजे राहुल (22) पुत्र जगराम के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर सुमेरपुर की ओर से वापस कबरई लौट रहे थे। इसी दौरान बीएसएनएल टॉवर के पास चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राहुल की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। NH-34 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता व्याप्त है।