
इटावा
थाना बकेवर क्षेत्र में देर रात इटावा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी में लिप्त दो शातिर अपराधी गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार किए गए।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध तमंचे, पिस्टल, रिवॉल्वर, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
सूचना पर जंगल में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक अभियुक्त के बाएं पैर और दूसरे के दाएं पैर में गोली लगी।
एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
बरामदगी में कुल 25 अवैध/अर्धनिर्मित हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन शामिल हैं। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
👉 बड़ी कार्रवाई से अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को करारा झटका