A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

चार सीएम राइज स्कूल खुलने वाले है क्षेत्र विद्यार्थियों को मिलेगी बहुत मदद स्कूलों से मे

गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में चार सीएम राइस स्कूल खोले जाएंगे। क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया, श्रीनगर शासकीय कक्षा पहली से 12वीं तक, शासकीय सर्वोदय सुरवारी में नवमी से 12वीं तक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगीटाना मैं कक्षा नौवीं से 12वीं तक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया झांसी घाट कक्षा पहली से 12वीं तक की सीएम राइस स्कूल खुलने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि क्षेत्र को मिली है। जिसको लेकर लोगों ने

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को धन्यवाद प्रेषित किया है। विधायक नागेश ने बताया, कि विधानसभा क्षेत्र में चार सीएम राइस स्कूल खुलने से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी एवं नए संसाधन प्राप्त होंगे। जिससे यहां के विद्यार्थी

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होंगे और विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल होगा। जानकारी देते हुए विधायक ने बताया, कि आने वाले समय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर, शासकीय उच्चतर विद्यालय भैंसा पाला को भी सीएम राइज में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही शासकीय हाई स्कूल देवनगर पुराना, शासकीय रानी अवंती बाई हाई स्कूल बैलहाई, गोटेगांवए शासकीय हाई स्कूल सिमरिया कजई, शासकीय हाई स्कूल राखी भैंसा, शासकीय हाई स्कूल ठेमी को प्रोन्नत करने के लिए प्रस्तावित है। जिन्हें जल्द ही हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में प्रोन्नत करने का प्रयास किया जा रहा है एवं यह कार्य शीघ्र ही पूर्ण होगा।

Related Articles
Show More
Back to top button