जबलपुर। कई संगीन वारदातों को अंजाम देने के आरोपी कटनी निवासी किशोर तिवारी उर्फ किस्सू तिवारी पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने गुरुवार को 10 हजार का इनाम घोषित किया है। किस्सू के खिलाफ न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम की घोषणा की गई है। जबलपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि वर्ष 1985 में किस्सू तिवारी ने जबलपुर से एक व्यक्ति का अपहरण कर कटनी ले गया था। वहां पर चुना भट्टी में उसकी हत्या करके लाश को चुना भट्टी में जला दिया था। कोतवाली थाने में किस्सू के खिलाफ अपहरण, हत्या, साक्ष छिपाने और आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2015 में उसे गिरफ्तार किया लेकिन वर्ष 2022 में किस्सू को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद न्यायालय ने किस्सू खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया। एक बार फिर पुलिस किस्सू की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। रिपोर्टर विक्रांत निगम कटनी न्यूज विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करे 8878899730