

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। वहीं उसमें भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार तथा नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा भारतीय पर्व थीम पर आधारित कार्यक्रम पेश करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व शील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया। मंचासिन अतिथियों में शामिल जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, संस्था के रामेश्वर पाटीदार एडवोकेट, रिटायर्ड प्राचार्य शोभाराम पाटीदार, देवराम पाटीदार, बाबूलाल चामट, सुरेश गढीवाला, राजेश पटेल, सुरेश निसरपुरिया, नारायण पाटीदार, सुदामा पाटीदार, मोतीलाल पाटीदार तथा मीडिया कर्मी स्वप्निल शर्मा व सोहनलाल काग ने भी बच्चों को तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। संचालन प्राचार्य मुकेश एम पटेल तथा डॉ जगदीश पाटीदार ने किया। आभार मोहन पाटीदार ने माना। इसके बाद सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा निर्मित विज्ञान प्रदर्शनी, फूलों से बनाई रंगोली, अंतरिक्ष का तारा मंडल आदि का निरीक्षण किया।