

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दौसा पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा Run For Unity का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दौसा ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
31 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस दौड़ में पुलिस, CLG सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी और आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया और एकता का संदेश दिया।


