A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेजैसलमेरराजस्थान

पोकरण के खेतोलाई पहुंचे शेखावत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर संसदीय क्षेत्र के पोकरण विधानसभा क्षेत्र में दो दिन के प्रवास है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर संसदीय क्षेत्र के पोकरण विधानसभा क्षेत्र में दो दिन के प्रवास है। शेखावत ने भादरिया में रात्रि विश्राम किया।आज सुबह भादरिया माताजी के दर्शन करके विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए पोकरण प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत आज सुबह पर मां शक्ति स्थल खेतोलाई भी गए और वहां भी कार्यक्रमों में भाग लिया। यहां पर सिलोतरा नाडी का अवलोकन किया और वाचनालय की आधारशिला रखी। केंद्रीय मंत्री शेखावत का आज दिनभर पोकरण रामदेवरा में ही प्रवास रहेगा। पोकरण विधायक महन्त श्री प्रतापपुरी महाराज, जैसलमेर ज़िला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, ज़िला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा सहित अनेक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ रहे।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज लगातर जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के
पोकरण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रात्रि विश्राम भादरिया में किया। आज सुबह मां के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्र के लिए ख़ुशहाली माँगी। पवित्र समाधि के दर्शन किए। स्कूली बालिकाओं से मुलाक़ात हुई। केंद्रीय मंत्री ने उनसे पढ़ाई और परीक्षा पर बात की। उन्हें कुछ सिखाया, उनसे कुछ सीखा। इस क्रम में विधायक महन्त प्रतापपुरी महाराज के साथ जनता-जनार्दन से भेंट की।
*अतिरिक्त कक्षा कक्ष का शिलान्यास*
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला में भादरिया स्थित राउमा विद्यालय में करीब आठ लाख रुपए की राशि से निर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का शिलान्यास किया । बाद में विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने का सुअवसर मिला। यहां समारोह में संवाद किया हमने डबल इंजन सरकार बनने के बाद प्रदेश में बढ़ रही विकास कार्यों की चर्चा की। अनेक स्थानों पर किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए सभी का आभार।

*सिलोतरा नाडी का अवलोकन किया*
पोकरण विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान
आज़ परमाणु परीक्षण की स्थलीय खेतोलाई पहुंचा। यहां पर 1998 में परमाणु परीक्षण किया गया था, आज़ इस धरा पर आते ही गर्व की अनुभूति होती है। खेतोलाई में सिलोतरा नाडी का अवलोकन किया और फिर सार्वजनिक वाचनालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होकर संवाद किया। यहां भोमिया के थान पर धोक लगाई। इससे पहले भादरिया से रवाना होकर धोलिया पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!