
नगर पंचायत हुसैनाबाद से अध्यक्ष पद के सुयोग्य, कर्मठ, समाजसेवी और समाज के प्रति सदैव समर्पित ईमानदार प्रत्याशी
मुन्ना कुमार देव जी का चुनाव चिन्ह बैटरी टार्च छाप क्रमांक संख्या –04 पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनावे
हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनावी घोषणापत्र
नगर विकास एवं आधारभूत संरचना
(1) प्रत्येक वार्ड में सभी मुख्य एवं गली सड़कों का पक्कीकरण और मरम्मत कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा |
(2) हर वार्ड में नाले –नालियों की सफाई, निर्माण और ढक्कन लगाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि जलजमाव से मुक्ति मिले |
(3) स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का विस्तार और आधुनिकरण सभी गलियों में LED स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी |
(4) नियमित कूड़ा उठाव और हर वार्ड में कूड़ेदान एवं सफाई कर्मी की स्थायी नियुक्ति की जाएगी |
(5) पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हर घर तक स्वच्छ जल सुनिश्चित किया जाएगा |
(6) नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति निःशुल्क किया जायेगा |
शिक्षा
(1) नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं स्वच्छ शौचालय की सुविधा दी जाएगी |
(2) गरीब एवं मेघावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था |
(3) अंग्रेजी माध्यम पब्लिक स्कूल की स्थापना हेतु भूमि चिन्हित कर पहल |
(4) विद्यालयों की सुरक्षा दीवारें और खेल मैदान का विकास |
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
(1) प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य उपकेंद्र या स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था |
(2) नगर पंचायत स्तर पर 24× 7प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की स्थापना |
(3) स्वच्छ हुसैनाबाद अभियान डोर –टू– डोर कचरा संग्रहण, सेनिटाइजेशन और मच्छर नियंत्रण |
(4) महिलाओं के लिए महिला स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रसव सुविधा केंद्र का निर्माण |