A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पांढुर्णा के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ‘कार्यालय प्रमुख’ घोषित

प्रशासनिक कार्यों में आएगी और अधिक सुगमता

जिला पांढुर्णा के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ‘कार्यालय प्रमुख’ घोषित; प्रशासनिक कार्यों में आएगी और अधिक सुगमता

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

​कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। मध्य प्रदेश शासन, वित्त विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, पांढुर्णा को अब ‘कार्यालय प्रमुख’ के रूप में अधिकृत किया गया है।

यह निर्णय ‘मध्य प्रदेश वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2025’ के खण्ड-1 की मद क्रमांक 1.2 में निहित शक्तियों के अंतर्गत लिया गया है।

Related Articles

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी को ‘कार्यालय प्रमुख’ घोषित किए जाने से जिले के वित्तीय प्रबंधन, बजट आवंटन और शासकीय भुगतानों से संबंधित प्रक्रियाओं में और अधिक स्पष्टता एवं गति आएगी। इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन त्वरित रूप से हो सकेगा, जिससे जिला प्रशासन के कार्यबल को लाभ मिलेगा।
​उल्लेखनीय है कि इस आदेश की प्रति संबंधित विभागों सहित आयुक्त, कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जा चुकी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button