मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Sacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :समाधान दिवस में छाए रहे पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग और बिजली विभाग से जुडे मामले,अधिकारियों निस्तारण के दिए आदेश

हमीरपुर :समाधान दिवस में छाए रहे पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग और बिजली विभाग से जुडे मामले,अधिकारियों  निस्तारण के दिए आदेश
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।महीने के तीसरे शनिवार को तहसील सभागार पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता संयुक्त रूप से मण्डलायुक्त अजीत कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने की, इस दौरान आधा सैकडा से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिनका समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया। मौदहा के तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में चित्रकूट धाम बांदा मंडल के मंडलायुक्त अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम मण्डल राजेश एस. ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें से सबसे अधिक मामले बिजली विभाग, किसानों को समय से पानी नहीं मिलने, लोगों के राशन कार्ड नहीं बनने और राशन कार्ड में यूनिट न कटने और बढने, जमीनों के कब्जे से जुडे, प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिलने, पुलिस आदि से जुडे रहे। वहीं मण्डलायुक्त ने किसानों के लिए बिजली पानी उपलब्ध कराने को लेकर जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए।शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।मंडलायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।