A2Z सभी खबर सभी जिले की

रसनाली होम्योपैथिक औषधालय से स्थानांतरण पर डॉ. अशोक सैनी को भावभीनी विदाई, कर्मियों और ग्रामीणों ने किया सम्मान

बानसूर ।राजकीय होम्योपैथिक औषधालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर रसनाली से स्थानांतरित हुए डॉ. अशोक सैनी को शुक्रवार को चिकित्सा कर्मियों और ग्रामवासियों ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानांतरित होकर आए होम्योपैथिक डॉक्टर राघवेन्द्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बानसूर से होम्योपैथिक डॉक्टर रश्मि तोदवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने किया।

इस दौरान डॉ. अशोक सैनी को माल्यार्पण और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला कर्मचारियों ने पुष्प भेंट किए। औषधालय के कार्मिकों ने स्मृति चिह्न के रूप में चिकित्सालय का चित्र भी भेंट किया। योग प्रशिक्षक मंजीत यादव, नर्सिंग कर्मी डिंपल सैनी, वरिष्ठ नर्सिंग कर्मी राकेश वर्मा, लक्ष्मीबाई नर्सिंग कर्मी, सहकार विभाग के प्रबंधक सुमित सिंह शेखावत, अजय सिंह, रामकरण सैनी, मोहनलाल सैनी, जय राम सैनी, मदनलाल, जगदीश प्रसाद सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।वक्ताओं ने डॉ. अशोक सैनी की कुशल और प्रभावी चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। बृजमोहन शर्मा ने कहा कि डॉ. सैनी के पास दूर-दराज से मरीज केवल इसी विश्वास के साथ आते थे कि उनके निदान से वे जल्दी ठीक हो जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त डॉ. राघवेन्द्र शर्मा भी अपने ज्ञान और कौशल से होम्योपैथी के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ाएंगे।डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि वे होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का प्रचार-प्रसार कर आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे।डॉ. अशोक सैनी ने कहा कि ग्रामीणों और कर्मचारियों ने जो अपनापन और सम्मान दिया है वह सदैव याद रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी ग्रामीण याद करेंगे वे उनके बीच उपस्थित रहेंगे।

Related Articles
Show More
Back to top button