
दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश मार्च
परिषद ने इस पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक नीट छात्रा के साथ हुई घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार इस घटना को दबाने और अपराधियों को गिरफ्तार न करने का प्रयास कर रही है। एसएस कॉलेज परिसर से शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना था कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर घटना की लीपापोती करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित छात्रा के परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। परिषद ने इस पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो वे सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित छात्रा को न्याय नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
जिले वासियों में भी अपराधियों पर कार्रवाई न होने से काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जांच सही तरीके से नहीं हो रही है और जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं दिख रही है, जिसके कारण अपराधी अभी तक पकड़ से बाहर हैं।