A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ई रिक्शा और आटो की भीषण टक्कर में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। कस्बे में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौदहा कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। ई-रिक्शा और एक अज्ञात ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

जानकारी के अनुसार, सुमेरपुर निवासी 58 वर्षीय हरिकृष्ण ओमरे देर रात ई-रिक्शा से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जब वे मौदहा ब्लॉक कार्यालय के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने उनकी ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में हरिकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल जवान को सीएचसी मौदहा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां इलाज के दौरान हरिकृष्ण ने दम तोड़ दिया।

मृतक हरिकृष्ण ओमरे मूल रूप से भैंसता गांव के निवासी थे और वर्तमान में सुमेरपुर कस्बे में ग्रीन लॉज के पीछे अपने निजी मकान में परिवार के साथ रहते थे। वे एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ जवान के रूप में जाने जाते थे।

हरिकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी भी पीआरडी विभाग में जवान के पद पर तैनात हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे में शामिल अज्ञात ऑटो रिक्शा की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!