
वाराणसी : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्वनाथ गली स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में मंगलवार को भक्तों का जन सैलाब उमर पड़ा सुबह मंगला आरती के साथ ही मंदिर परिसर श्रद्धा भक्ति से सराबोर हो गया दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि एवं परिवार की मंगल कामना की मां अन्नपूर्णा के विग्रह का पंचामृत स्नान कराकर नवीन वस्त्र एवं आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया, मंगला आरती उपरांत मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शनाथियों की लंबी कतार लग गई, सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु अपनी बारी-बारी की प्रतिक्षा करते रहे, श्रद्धालुओं ने बताया कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा होती है,कई भक्तों ने माता के चरणों में 21 51 और 108 परिक्रमा करने का संकल्प लिया हमारे संवाददाता से बातचीत में श्रद्धालुओं ने बताया कहा कि 108 परिक्रमा करना मां अन्नपूर्णा को अर्पित सबसे बड़ा पुण्य है यही हमारी आस्था है. इस अवसर पर काशी विश्वनाथ एवं मां अन्नपूर्णा के आसपास की गलिया जयकारो से गुज उठी और भक्ति मय वातावरण में मां अन्नपूर्णा की आराधना होती रही ,
रिपोर्टर: श्याम सुन्दर जायसवाल, वाराणसी उत्तर प्रदेश ,