
पहाड़ की तलहटी में चल रही थी ठगी की पाठशाला500 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 11 आरोपी पकड़े
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कार, ट्रैक्टर, बुलेट, अपाचे, 31 मोबाइल, 8 एटीएम जब्त
कामां – डीग जिले के मेवात क्षेत्र के लुहेसर और अंगरावली गांव के स्थित बंद पड़े क्रेशर जोन में छापेमारी कर पहाड़ों और जंगल की तलहटी में चल रही “ठगी की पाठशाला” का पर्दाफाश डीग पुलिस ने किया। यहां नाबालिग बच्चों को पढ़ाई से दूर रखकर ऑनलाइन ठगी और सैक्स एक्सटॉर्शन के गुर सिखाए जाते थे। भरतपुर आईजी कैलाश बिश्नोई के निर्देशन में कामां पुलिस और साइबर विंग की संयुक्त कार्रवाई में 2 नाबालिग को निरुद्ध कर नौ ठग गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से ट्रैक्टर, कार, 2 बुलेट बाइक, 1 अपाची, 31 मोबाइल, 8 एटीएम कार्ड, 6 बैंक पासबुक, चैक बुक, पेटीएम मशीन सहित मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो व ठगी के साक्ष्य बरामद किए हैं।
कामां थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक लगभग 110 10 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है और करीब 500 से अधिक लोग इसके शिकार बने हैं। आरोपियों ने ने अश्लील वीडियो और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से पीड़ितों को फंसाया और अवैध धन कमाया। पुलिस इनसे पूछताछ कर सभी बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की भी जांच कर रही है। ठगी के पैसे से अर्जित की गई संपत्ति पर नए कानून के तहत जब्त करने की कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
नाबालिग बच्चों को देते हैं ठगी की शिक्षा… गिरोह ने छोटे बच्चों को प्रशिक्षित कर अपनी “ठगी की पाठशाला” में ठगी के सारे गुरु से खा जाते हैं। ये नाबालिग सिखार्थी सीखकर ऑनलाइन ठगी और सैक्स एक्सटॉर्शन करते थे। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि यह ठग सभी केवल साक्षर हैं इसके बाद भी यह लोग ऑनलाइन साइट ऑन के मास्टरमाइंड है। पढ़े लिखे शिक्षित वर्ग के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। यह नेटवर्क मेवात क्षेत्र के गांवों और जंगल की तलहटी में फैल चुका था। जिन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए साइबर ठग… पुलिस ने आमिर पुत्र साहबदीन गढ़ अजान, असफाक पुत्र जान मोहम्मद गढ़ अजान, वसीम पुत्र बुग्गर अकाता, दिलशाद पुत्र रसीद अकाता, समून पुत्र नवैया लुहेसर, अबरार पुत्र मुबारिक जाडौली हरियाणा, तारिफ पुत्र शेर मोहम्मद लालपुर, रियाज पुत्र निसार ढाणा, मुसर्रफ पुत्र वहीदा पालडी इसके अलावा 2 नाबालिगों को भी निरूद्ध किया गया है।
