A2Z सभी खबर सभी जिले की

खरीददारी के बहाने सामान चुराकर भाग रही महिलाएं

कपड़े की दुकान से 30 हजार की पोशाक चोरी, जोधपुर में महिला चोर गिरोह सक्रिय

जोधपुर में दुकानों से सामान चोरी करने वाला महिला गिरोह सक्रिय हो गया है। शहर के त्रिपोलिया बाजार में शुक्रवार को खरीददारी के बहाने महिलाएं महंगे कपड़े चुराकर भाग गई। सीसीटीवी कैमरे से चोरी की वारदात का पता चला। व्यापारियों ने बाजार में सक्रिय महिलाओं के चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है।

त्रिपोलिया बाजार व्यापार संघ के दीपक सोनी ने बताया कि बाजार में उनकी कपड़े और पोशाक की दुकान है। गुरुवार शाम को शादी की खरीददारी को लेकर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। महिलाएं 15 से 16 हजार रुपए की पोशाक देख रही थी।

काम खत्म करने के बाद जब दीपक और उनके भाई ने दुकान का स्टॉक देखा तो 16-16 हजार रुपए की दो पोशाक गायब थी। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया, जिसमें दो महिलाएं दुकान से पोशाक देखते हुए कपड़े चुराकर लेकर जाती दिख रही है।

पहले भी हो चुकी है बाजार में चोरी

Related Articles

सोनी ने बताया कि बाजार में महिला गिरोह की ओर से चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग दुकानों से कपड़े, पैसे और महंगे सामान चोरी किए जा चुके है। घटनाएं सीसीटीवी में नजर आ रही है।

Show More
Back to top button