

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के लखना पुरवा में वृद्धा को मारपीट करने के मामले में बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के 27 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की है। लखना पुरवा निवासी जीतू वर्मा ने बताया कि बीते तीन दिसंबर को उसकी मां शांति देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी मोहल्ला निवासी बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण वर्मा व उसका पुत्र अंकित वर्मा आकर गाली गलौज करने लगे। जब मां ने गाली देने से मना किया, तो दोनों ने उसे जमकर मारा पीटा। शोर सुनकर जब वह व उसका भाई अमर राज बचाने आया तो आरोपी पिता पुत्र ने उन्हें भी मारपीट का लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस मामले की जांच के बाद 27 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष समझौता में लगे रहे है। मामला न निपटने पर पीड़ित ने तहरीर दी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
