A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी, पीडित ने दर्ज कराई शिकायत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। पंम्पिग सेट का इंजन चोरी सहित अन्य चोरी के झूठे आरोप लगाकर उगाही करने की धमकी देने वाले के खिलाफ पीडित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

कस्बे के मोहल्ला हुसैन गंज निवासी जुनैद पुत्र कमाल ने कोतवाली दर्ज कराई शिकायत में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहय्या निवासी वीरसिंह यादव और रामसिंह यादव उसे बेवजह परेशान कर पम्पिंग सेट का इंजन मांग रहे हैं नहीं तो उसकी यहां वहां झूठी शिकायत कर उसे परेशान कर रहे हैं। पीडित ने बताया कि एक चोरी के मामले में भी उसका नाम लिखवा कर उसे परेशान किया था। पीडित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करा मामले की जांच और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!