
अनुराग सेवा संस्थान लालसोट द्वारा स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर अनुराग- 31 के अंतर्गत मंगलवार को सायं भगवान श्री परशुराम मन्दिर लालसोट पर औषधीय आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया।
इस अवसर
पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक वैध दीनदयाल पारीक ने कहा कि आयुर्वेदिक काढे में मौजूद जड़ी-बूटियाँ शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करती हैं और मौसमी संक्रमणों जैसे सर्दी- जुकाम, फ्लू आदि से बचाती हैं। खांसी, गले में खराश, और सर्दी-जुकाम जैसे श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत देता है और फेफड़ों को स्वस्थ रखता है। पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है, कब्ज की समस्या में मदद करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है ।
प्रेस सचिव अनिल नीमला ने बताया कि मौसमी बिमारियों से बचाव के लिए यह आयुर्वेदिक औषधीय काढ़ा वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डा दीनदयाल पारीक, सुनील पंचोली, अल्पना शर्मा की देखरेख में तैयार करवा गया। चार सौ से अधिक लोगों ने काढ़ा पिया।
इस अवसर पर सुनील खारला, गिर्राज सेडूलाई, राजेन्द्र डोब, अजय हट्टीका, ओमप्रकाश गोल, अतुल होदायली, जय प्रकाश महरावंड, मनोज डोब, कल्याण प्रसाद लवानिया, विक्की लाठीवाला, संस्थान संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
